सुपौल में भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

सुपौल : आज हुए सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.यह हादसा सदर बाजार के समीप गंगा पेट्रोल पंप के पास NH-327 पर हुआ.घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल हो गया है .पिपरा प्रखंड के जोलहनियां गांव निवासी राममोहन गोस्वामी उर्फ शंभू अपने दो बेटों रोहित कुमार और मंटुन कुमार के साथ बाइक से सुपौल रेलवे स्टेशन जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक सदर बाजार के पास गंगा पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचल दिया.जिससे पिता पुत्र की मौत मौके पर ही हो गई . दूसरा पुत्र मंटुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है .

Next Post

छपरा : मंदिर से आभूषण चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Mon Dec 15 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email छपरा : रिविलगंज थाना के सरयू नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध सिदेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से आभूषण की चोरी कर मूर्ति को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया.मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार,सीओ कौशल किशोर सहित भारी संख्या […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें