
बेगूसराय : मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आगमन से पहले सीएम के हैलीपेड परिसर में घुसा गाय. हेलीपैड परिसर में अचानक एक गाय घुस गया. गाय के घुसने से हैलीपेड परिसर में सुरक्षा कर्मियों में भगदड़ मच गई. गाय हैली पैड बैरिकैडिंग के अंदर गाय दौड़ रही थी और सुरक्षा कर्मी जान बचाकर भागते दिखे. बाद में कई सूरक्षाकर्मियों ने गाय को भगाने के लिए बड़े बड़े लाठी डंडे से उसे भगा दिया .बेगूसराय के बरौनी स्थित बियाडा कैंपस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर पंहुचने वाले हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारी करने के बाद उनका इंतजार किया जा रहा था. तभी एक गाय हेलीपैड पर दौड़ते हुए घुस गया.जिसे देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई. इसके बाद काफी कर गाय को हेलीपैड से निकाला गया.

