
पूर्णिया : कक्षा 9वीं का छात्र सत्यम कुमार घर छोड़ आध्यात्मिक मार्ग पर निकल गया है . एक साल से वह यूट्यूब पर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के आध्यात्मिक और मोटिवेशनल वीडियो देख रहा था. घर से जाने से पहले सत्यम अपनी मां और बहन के नाम एक नोट भी छोड़ गया है.पूरा मामला शहर के मधुबनी इलाके का है. सत्यम ने मैथिली भाषा में अपने इस नोट में लिखा – ‘मां और दीदी आप दोनों के आशीर्वाद से आज मैं आध्यात्मिक रास्ते पर निकल रहा हूं और आप बस आशीर्वाद दें कि मेरा हर समय राधा मां का नाम जपते हुए और राधा मां के चिंतन में बीते.राधे -राधे मां दीदी मेरा अंतिम प्रणाम स्वीकार करें.वो कहां गया, इसके बाद से किसी को कोई खोज खबर नहीं.
वहीं घर से निकलते हुए उसने न पैसे लिए, न मोबाइल ली और न ही कोई दूसरा सामान ही अपने साथ लिया. सत्यम के परिवार वाले स्थानीय मधुबनी थाना पहुंचे, गुमशुदगी को लेकर लिखित शिकायत की है. बहन ने बताया कि सत्यम तीन बहनों पर इकलौता भाई हैऔर वो घर में सबसे छोटा और सबका दुलारा है.साल 2021 में हर्ट अटैक से पिता की मौत हो गई थी.सत्यम बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज रहा है. वो मधुबनी स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 9वी का छात्र है. क्लास वन से अब तक वो अपनी कक्षा में पहले स्थान पर ही रहा है. वो बड़ा होकर अफसर बनना चाहता था.
अगले साल ही उसकी दसवीं की परीक्षा थी. वह प्रेमानंद जी महराज के मोटिवेशनल वीडियो देख राधा मां की भक्ति से जुड़ी बातें करता रहता था. उनलोगों ने सत्यम को काफी ढूंढा।आसपास के इलाके और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया. मगर कहीं मिला पुलिस मामले की जांच कर रही है और सत्यम का पता लगाने में जुट गई है.

