कटिहार में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया

कटिहार : मुफस्सिल थाना के एक गांव में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहाँ पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.युवती ने बताया कि 19 जुलाई को वह घर में अकेली थी, तभी गांव का एक युवक जबरन कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर महिलाएं पहुंचीं तब तक आरोपी भाग गया .परिजनों ने गांव के सरपंच पति से शिकायत की, जिन्होंने पंचायत बिठाई, लेकिन इंसाफ देने के बजाय उनलोगों को डांटकर भगा दिया.थक-हार कर पीड़िता थाना पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है.

Next Post

तेजस्वी यादव को जान से मारने की कोशिश की गई-राबड़ी देवी

Fri Jul 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सीएम राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया है.उन्होंने कहा कि तेजस्वी को चार बार मारने की कोशिश हुई थी.हम जानते हैं इसके पीछे कौन-कौन लगा हुआ है.सदन में भी अब मारने की कोशिश हो रही है.हमलोगों को पता […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें