बिहार कैबिनेट में 14 बड़े फैसलों पर मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 18से नवंबर 2026 को मंत्रिपरिषद की अओर बैठक हुई। बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ऊर्जा, सड़क, स्वास्थ्य, वित्त और पंचायती राज समेत कई विभागों में बड़े फैसले लिए गए।
सबसे पहले खान एवं भूतत्व विभाग में गया जिले में दो पत्थर खदानों के आवंटन और जमुई-बांका में खनिज ब्लॉक की ई-नीलामी के लिए मूल्यांकन प्रस्ताव को मंजूरी मिली। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को 11 हजार 200 करोड़ रुपये के ऋण के लिए 14 हजार करोड़ की सरकारी गारंटी दी गई। वहीं पंचायती राज विभाग के तहत ग्रामीण पेयजल योजना के केंद्रों पर 5 किलोवाट के सोलर पैनल के लिए 480 करोड़ 95 लाख और पंचायत सरकार भवनों पर 10 किलोवाट सोलर पैनल के लिए 482 करोड़ 82 लाख की मंजूरी दी गई।

वित्त विभाग में बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम 271 और 272 में संशोधन और सातवें राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने को स्वीकृति मिली। स्वास्थ्य विभाग में दरभंगा के गंगवारा में सिर, मुंह और गर्दन के कैंसर अस्पताल का संचालन होमी भाभा कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर को सौंपने और मधेपुरा के रहटा में अनधिकृत अनुपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी को बर्खास्त करने का फैसला हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में 124 नए पदों के सृजन को हरी झंडी दी गई।भवन निर्माण विभाग में पटना रिसर्च पार्क के लिए IIT पटना को CUBE के रूप में चयनित किया गया। ऊर्जा विभाग में पीरपैंती सुपर थर्मल पावर प्लांट से बिजली निकासी के लिए 35 साल तक ट्रांसमिशन चार्ज भुगतान को मंजूरी मिली। पथ निर्माण में बक्सर-भागलपुर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की DPR के लिए 66 लाख 58 हजार 190 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति और गृह विभाग में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस हस्तक, 2026 को अधिसूचित करने पर मुहर लगी।

Next Post

भरत तिवारी हत्याकांड - 5 महीने बाद भी इंसाफ नहीं, मां ने कहा - अब बहुत दर्दनाक कदम उठाऊंगी

Thu Nov 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email भरत तिवारी हत्याकांड में 5 महीने बीत जाने के बाद भी इंसाफ नहीं मिलने से परिजनों में भारी आक्रोश है। मृतक भरत तिवारी की मां ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एक महीने के अंदर इंसाफ नहीं मिला […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें