मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर, पटना सिटी में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा करायी।पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बड़ी पटनदेवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा इसे और विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम करें। वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था ठीक करायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें ताकि उन्हें पूजा-पाठ में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ममता चौधरी के साथ जल्ला हनुमान मंदिर, बेगमपुर, पटना सिटी में भी विधिवत् पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल्ला हनुमान मंदिर के पास जलजमाव की समस्या बनी रहती है। समस्या के समाधान को लेकर जल संसाधन विभाग योजना बनाकर इस क्षेत्र का समुचित विकास और सौंदर्याकरण कराये।मुख्यमंत्री को मंदिर समिति द्वारा चुनरी, प्रसाद एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।मंदिर जाने के क्रम में जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और भारी उत्साह के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए।

Next Post

सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर हंगामा

Wed Apr 29 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email सहरसा के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया गया.प्रदर्शन कर रहे […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें