
सम्राट चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब राज्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिहार को विकशित होने से कोई नही रोक सकता.बिहार की सियासत में अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विधानसभा तारापुर में साफ संदेश दिया है कि राज्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर बने हर अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाएगा. उन्होंने यह भी माना कि राज्य में जमीन अधिग्रहण की रफ्तार धीमी है, जिसे अब तेज करने की जरूरत है.

