गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 03 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात क्या रंग लाएगी

Sat Apr 25 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email सम्राट चौधरी के फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी बंद कमरे की बैठक को लेकर चर्चा तेज हो गई है.इस मीटिंग में नए मंत्रियों के नामों और उनके विभागों पर चर्चा हुई है.इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें