सुपौल में मूर्तियों के दीवारों पर आपत्तिजनक लिखावट

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक संवेदनशील और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया। मुख्य बाजार स्थित चिलौनी पुल के पास बने सार्वजनिक हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान की मूर्तियों पर कालिख पोतने और मंदिर की दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। हालांकि सूचना मिलते ही डीएम सावन कुमार के एक्शन मोड में आते ही मामला शांत हो गया।

मूर्तियों व मंदिरों की सफाई करवाई गई।जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तब उन्होंने मंदिर की स्थिति देखी। मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा सहित भगवान राम और लक्ष्मण की मूर्तियों पर कालिख पोती हुई थी। इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर अभद्र और आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। यह दृश्य देखते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं, बल्कि इलाके में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश भी हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Next Post

नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Fri Apr 17 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें