
जदयू प्रदेश कार्यालय पर आज अब एक नया पोस्टर लगाया गया है.नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पार्टी कार्यालय के सभी पोस्टर भी बदल दिए गए हैं.इस नए पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है दो दशक बिहार के नव निर्माण के.पोस्टर में सभ्यता द्वार, बापू टावर और नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है साथ ही उनके कार्यकाल में बिहार में हुए विकास कार्यों और ऐतिहासिक फैसलों को दर्शाने की कोशिश की गई है.इस नए पोस्टर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएँ भी तेज हो गई हैं.

