
सहरसा : 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म इसमें तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है .सोमवार दोपहर जब पीड़िता अपने खेत में गेहूं बांधने जा रही थी तो इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन युवकों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया.पीड़िता के परिजनों के चाचा अनुसार, आरोपियों में पड़ोस के रहने वाले संतोष यादव, धनिया यादव और एक अन्य युवक शामिल हैं.घटना के बाद आरोपियों द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे पुरे इलाके में दहशत का माहौल है.घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई . एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है.पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है . पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है .

