
वैशाली : पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है.मिली सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया जब दोनो चोर एक बोलेरो की चोरी कर जा रहे थे .भगवानपुर रत्ती चौक पर पुलिस ने गाड़ी सहित दोनो को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी की एक बोलेरो और चोरी की एक बाइक भी बरामद किया है.लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि दोनो वैशाली जिले के कई इलाके में वाहन चोरी किया करते थे और चोरी की बाइक से ही दूसरे वाहनों की चोरी करते थे.एसडीपीओ ने बताया कि चोरों से पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है . पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

