
आरा : जिलापदाधिकारी भोजपुर के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर की ओर जा रहा है. आयुक्त मद्यनिषेध,भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. वाहन जांच के क्रम में नारायणपुर टोल प्लाज़ा के पास से एक कंटेनर से भारी मात्रा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. कंटेनर से कुल 9540 पीस में 2973.60 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया.शराब का बाजार मूल्य करीब 36 लाख है .

