
नीट मामले में आरोपी हॉस्टल संचालक मनीष रंजन को फिलहाल जमानत नहीं मिली . कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत पर फैसला फिलहाल टाल दिया है. कल फिर से इस पर सुनवाई होगी.सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से विस्तार से दलीलें रखी गईं. इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने भी कोर्ट में अपनी जांच से जुड़ी रिपोर्ट पेश की है. पिछले कई दिनों से CBI इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है .अब तक CBI को कोई निर्णायक सफलता नहीं मिली है.कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की सुनवाई कल होगी, जहां जमानत को लेकर अहम फैसला आने की उम्मीद है.

