सारण जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे

सारण जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही गंभीर मरीजों को बिना समुचित इलाज के ही रेफर कर दिया जाता है।ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मोना मिश्र टोली का है, जहां एक मरीज को उसके परिजन इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मरीज की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने यह कहकर रेफर कर दिया कि यहां इसका इलाज संभव नहीं है और हालत नाजुक है।

आरोप है कि अस्पताल में मरीज को दूसरे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था नहीं हो सकी। मजबूरी में परिजन मरीज को ठेले पर लादकर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया और हालत में सुधार हुआ।इस घटना के बाद एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पताल बनाए जा रहे हैं, तो मरीजों को समुचित इलाज और बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था होती, तो मरीजों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं, सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सेवा के दावे भी इस तरह की घटनाओं के बाद खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं।

Next Post

राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का है पर्याप्त भंडार, न घबराएं उपभोक्ता-खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

Thu Mar 12 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पेट्रोलियम एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को घबराने या गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें