
बेगूसराय : ममता बनर्जी द्वारा राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा ki वह अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं प्रधानमंत्री समझती है और बंगाल में कत्लेआम करना चाहती है.राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह झूठ बोलते हैं उनकी ब्रेन मैपिंग होना चाहिए, कांग्रेस पार्टी अब मुस्लिम लीग पार्टी बन गई है. हिम्मत है तो हाउस में सबूत के साथ नेहरू के समय में कितना जमीन गया मोदी के समय में कितना गया यह बताएं. गिरिराज सिंह ने कहा कि शायद रात में कौन कहे दिन में सपना देखती है बंगाल में वह मुख्यमंत्री नहीं वह बंगाल की प्रधानमंत्री सोचती है और बंगाल का जो हालत बना दिए हैं वह राष्ट्रपति पर टिप्पणी के करने के बजाय कभी अपने कु कृतियों पर सोचे जो बांग्लादेशी मुसलमान को अवैध तरीके से नागरिकता देना, वोट का अधिकार देने के लिए धरना देना इस पर कभी रात को विचार करें.इस बार बंगाल की जनता एक-एक पाय का हिसाब लेगी.

