संजय सरावगी की मां के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राधा देवी सरावगी बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय महिला थीं और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। मुख्यमंत्री ने संजय सरावगी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

छात्रा की चौथे तले से गिरकर मौत या फिर हत्या ?

Fri Feb 13 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email फुलवारी 1शरीफ के एम्स गोलंबर के शमीपकोचिंग संस्था के छात्रा की चौथे तले से गिरकर मौत हुई मामला तूल पकड़ता जा रहा है और परिजन उसे हत्या करार दे रहे हैं जबकि पुलिस अभी जांच की बात कह रही है.वही सड़क के पास लगें […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें