मुख्यमंत्री ने स्व० अरूण जेटली जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० अरूण जेटली जी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पी०सी० कॉलोनी, कंकड़बाग स्थित सेक्टर-ए, पार्क संख्या-31 में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण जेटली जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० अरूण जेटली जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Next Post

मधेपुरा : जनप्रतिनिधि की गुंडागर्दी कैमरे में कैद

Sun Dec 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मधेपुरा : जनप्रतिनिधि द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो चौसा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां काम कर रही एक महिला नर्स के साथ जनप्रतिनिधि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें