लखीसराय : देसी कट्टा के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

लखीसराय:मेदनी थाना पुलिस ने दो देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस, चार खोखा,चार मोबाइल और एक बाइक के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मेदनी चौकी थाना के अवगिल गांव निवासी अनूप कुमार, ओम कुमार, रवीश कुमार एवं एक औपचारी किशोर के रूप में की गई है. एसपी अजय कुमार ने कहा कि मेदनी चौकी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवगिल गांव में अपराधियों के द्वारा दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग की जा रही है. इसी सूचना पर छापेमारी कर चारों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी अजय कुमार ने कहा कि गिरफ्तार ओम कुमार पर पूर्व में भी फायरिंग करने का वीडियो वायरल मामले में मामला दर्ज है.

Next Post

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के ठिकानों पर छापेमारी जारी

Wed Dec 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : विशेष निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई.भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के ठिकानों पर छापेमारी जारी है .उन पर आय से अधिक 2 करोड़ 82 लाख रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है .वह दरभंगा में पदस्थापित है.भागलपुर और पटना […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें