छपरा : मंदिर से आभूषण चोरी मामले में एक गिरफ्तार

छपरा : रिविलगंज थाना के सरयू नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध सिदेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से आभूषण की चोरी कर मूर्ति को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया.मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार,सीओ कौशल किशोर सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची,जिसके बाद जिले के वरीय पदाधिकारीयो को सूचना दी गई.वही इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जीतेंद्र सिंह उर्फ शराबी सिंह है.जीतेंद्र सिंह मानसिक रूप से बीमार है.जितेंद्र सिंह पर छपरा शहर के धर्मनाथ मंदिर में चोरी की घटना का अंजाम देने के साथ कई चोरी की मामला दर्ज है.लोगों कहना है कि पहले भी इस मंदिर तीन चार बार दान पेटी एवं अन्य समान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है.उसका अभी तक कोई पाता नहीं चला.लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में गश्ती तेज अगर नहीं गई तो हमलोग वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचित कर प्रदर्शन करेगें.

Next Post

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ कर की गई जबरन शादी

Mon Dec 15 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर : शिवनारायणपुर ओपी के ज्योतिपुर गांव में कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक नाबालिग लड़की की शादी कराने का मामला सामने आया है. जहाँ अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रातों-रात पास के ही एक शिव मंदिर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें