
नवादा : खरौंध रेलवे स्टेशन बेस कैंप हमले के आरोपी और वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली रामप्रीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.रामप्रीत यादव जहानाबाद जिले के घोषी थाना के ठुल्लू बीघा गांव का निवासी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली रामप्रीत यादव अपने गांव में छिपा हुआ है. नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई और सिरदला थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ की सहायता से छापेमारी की गई.अभियान के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे गया एसटीएफ कैंप में पूछताछ के बाद सिरदला थाने को सौंप दिया गया.

