
राघोपुर : रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के पक्ष में चुनावी प्रचार किया. उन्होंने एक रोड शो भी किया .रोहिणी आचार्य ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और तेजस्वी यादव को जितने बात कही .उनका रोड शो सिक्सलेन पुल से होकर रुस्तमपुर, मोहनपुर, राघोपुर, जुड़ावनपुर, पहाड़पुर, राजगीर चौधरी चौक से गुजरा.जनसभा को संबोधित करते हुए रोहिणी आचार्य ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे तेजस्वी यादव को न केवल विधायक बनाएं, बल्कि उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री भी बनाएं. उन्होंने कहा कि यदि मतदाता तेजस्वी यादव को अपना मत देते हैं, तो वे सीधे बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे,रोहिणी आचार्य ने यह भी दावा किया कि तेजस्वी यादव ने जो वादे किए थे, उन्हें कुछ हद तक पूरा करने का काम करेगें .

