दिनदहाड़े गोलीबारी बबलू यादव गंभीर रूप से घायल

भागलपुर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बरारी थाना के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास आज दिनदहाड़े भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर जानलेवा हमला किया गया है. जब बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे तभी सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने से भाजपा नेता बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैंऔर उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है. कुछ दिन पहले पास के फल दुकानदार देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था जिसकी जानकारी बबलू यादव ने थाना को दी थी. पुलिस ने उस वक्त देवानंद को गिरफ्तार कर लिया था और इसी का बदला लेने के लिए सूरज तांती ने आज बबलू यादव पर हमला कर दिया.पूरी घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है .

Next Post

चिराग पासवान का तंज तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनना सपना रहेगा

Fri Oct 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email चिराग पासवान ने आज महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि महागठबंधन आपसी लड़ाई में उलझा हुआ है, जबकि एनडीए पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जा रहा है.हम अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को शुभकामनाएं देना चाहूंगा कि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें