RJD को लगा एक और झटका ,नवादा के विधायक मोहम्मद कामरान ने पार्टी छोड़ी, लड़ेगें निर्दलीय चुनाव

नवादा : RJD को लगा एक और बड़ा झटका. नवादा में वर्ष 2020 में RJD की टिकट से तीन विधायक नवादा से विभा देवी ,रजौली से प्रकाशवीर एवं गोविंदपुर से मो. कामरान ने चुनाव जीता था . राजनीति में उथल -पुथल मचा और तीनों विधायक एक के बाद एक ने पार्टी छोड़ दिया और अब ये लोग अलग -अलग पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे है .इसके पूर्व नवादा सदर विधायक विभा देवी एवं प्रकाशवीर ने राजद का साथ छोड़ा ,उसके बाद मोहम्मद कामरान जो गोविंदपुर के विधायक के साथ -साथ राजद के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष थे ,उन्होंने भी पार्टी छोड़ दिया.तीनों विधायक नवादा के अपनी विधानसभा सीट से हीं 2025 विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं . जहां नवादा सदर विधायक विभा देवी जदयू का टिकट से चुनाव लड़ रही है वहीं प्रकाशवीर तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी से सदस्यता लेकर उनकी पार्टी से चुनाव लड़ रहें हैं .गोविंदपुर के सिटिंग विधायक मो.कामरान का भी राजद से टिकट कटना नवादा की राजनीति में उथल -पुथल मचा दिया.

अब वे गोविंदपुर से हीं जनता के मांग पर निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे है .गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कामरान का सीट काटकर पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव को दे दिया गया यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैला और इसका विरोध शुरू हुआ.गोविंदपुर के मतदाताओं ने ने निर्णय लिया कि मोहम्मद कामरान निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे ,तो भी चुनाव जीत जाएंगे.नवादा में एक आपातकाल बैठक हुई.जिसके बाद उनके समर्थक नाराज होकर रोने लगे और गोविंदपुर में पार्टी नहीं कामरान चाहिए का नारा लगा. पुरा माहौल गमगीन हो गया ,मोहम्मद कामरान मतदाताओं को भावुक देख अपना निर्णय बदला और पार्टी छोड़ जनता के साथ खड़े है . 20 अक्टूबर को मोहम्मद कामरान का नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करेगें . मोहम्मद कामरान अपने विकास कार्यों और मिलनसार स्वभाव के कारण गोविंदपुर में काफी लोकप्रिय हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है .

Next Post

भापजा से बगावत कर प्रकाश राय निर्दलीय लड़ेगे चुनाव

Tue Oct 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बेतिया : चनपटिया विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश राय इस बार भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ेगें .प्रकाश राय पहली बार बागी प्रत्याशी के रूप में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी लड़ेगें .प्रकाश राय अपना नामांकन दाखिल कर दिए है .दरअसल इस […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें