
नालंदा : जन सुराज पार्टी में बगावत कि शुरुआत हो गयी है. जिले में वर्तमान में तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. जिसका विरोध अब शुरू हो गया है. नालंदा विधानसभा के करीब 200 जन सुराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा की पेशकश कर दी है.कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनसुरज पार्टी के लिए शुरुआती दौर से ही प्रियदर्शी अशोक कुमार कम कर रहे थे मगर पार्टी ने उन्हें धोखा दे दिया है.प्रियदर्शी अशोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया है उन्होंने कहा कि नालंदा विधानसभा से चुनाव हम लोगों की शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए लड़ेंगे और जीतेगें भी .चुनाव जीतने के बाद जो भी पार्टी सत्ता में आएगी उनका हम लोग साथ देंगे.

