पेट्रोल पंप के मैनेजर पर लगा नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोप

कटिहार : सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के सेमापुर गेड़ाबाड़ी-मुख्य मार्ग स्थित शांति पेट्रोलियम अमीनाबाद के मैनेजर नीरज पर एक 16 साल की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है.पीड़िता के भाई ने कहा कि बच्ची पास के एक दवा दुकान में दवा लेने गई हुई थी. दवा लेके लौटने के क्रम में पंप के मैनेजर नीरज ने लड़की का मोबाइल छीन लियाऔर नाबालिक बच्ची को मैनेजर पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में ले जा कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं घटना को लेकर परिजनों ने सेमापुर ओपी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.परिजनों के आवेदन पर सेमापुर पुलिस विधिसम्मत करवाई कर रही है.पीड़िता को उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. घटना के बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर फरार है.

Next Post

सांसद पप्पू यादव द्वारा पैसा का वितरण करते विडियो वाइरल

Fri Oct 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email हाजीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुरे बिहार में आचार संहिता लगा हुआ हैऔर इस इस दौरान कल सहदेई प्रखण्ड के गनियारी गाँव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँच कर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच पैसा का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें