
तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जयचंदो इशारे पर काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छोटे भाई है उनको बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए मर्यादा के बनाए रखना चाहिए कौन राम है या कौन लक्ष्मण है इसका फर्क समझना चाहिए. लेकिन वह अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं, उनको अपने विवेक से काम लेना चाहिए तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि खैर मैं तो अब उसे पार्टी में नहीं हूं फिर भी तेजस्वी यादव को ध्यान रखना चाहिए. तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोलंबिया यात्रा को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि वह अपने हिसाब से राजनीति करते हैं ,उनके राजनीति से मेरा कोई वास्ता नहीं है .

