तेजस्वी यादव केवल जात-पात की राजनीती करते है ,इसी सोच ने बिहार को बर्बाद किया है-चिराग

चिराग पासवान SIR की फाइनल रिपोर्ट आने को लेकर कहा रिपोर्ट आने के बाद यह देखना होगा कौन कितनी राजनीति करता है .विपक्ष रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार को इससे क्या लेना देना है जो उस पर आरोप लगाया जा रहा है.तेजस्वी यादव द्वारा अति पिछड़ों को अपना वोट बैंक बताने पर चिराग पासवान ने कहा कि आज के समय में जाति के आधार पर वोट मांगने की सोच नेता प्रतिपक्ष की हो सकती है आज 21वीं सदी में होकर जाति की बात की जा रही है इसी सोच ने बिहार को बर्बाद किया है.राजद का M Y वोट जातिवाद है.तेजस्वी यादव द्वारा बिहार सरकार पर आरोप लगाना बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है खजाने में और योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं.

इस पर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष सरकार की योजनाओं से घबरा चुकी है महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार काम कर रही है. आप महिलाओं को बिठाकर घर में पैसा देने की बात कर रहे है और बिहार सरकार परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोच पर काम कर रही है.प्रशांत किशोर के भ्रष्टाचार के आरोप सरकार के उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों पर लगाने पर चिराग पासवान ने कहा यह लगातार आरोप लगा रहे हैं. मैं मानता हूं यह जांच का विषय है दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के एक मंत्री ने आप की सूची जारी की थी जब सत्ता में आए तो उसे पर कार्रवाई नहीं की जिन लोगों के ऊपर आरोप लगाए गए हैं .वह पूरी तरह से सक्षम है अपने बारे में जवाब देने का जवाब देने पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

Next Post

नवादा : लव मैरेज के पांच महीनों बाद ही बहू ने की अपनी सास हत्या

Tue Sep 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : मेसकौर थाना से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.लव मैरेज के पांच महीनों में ही बहू ने अपने सहयोगियों की मदद से अपनी सास की हत्या कर दी थी . बीते 8 जून से गायब हुई एक महिला के शव को […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें