संचार सिस्टम को ठीक करने में जुटी बिहार पुलिस

बिहार पुलिस वायरलेस सिस्टम एवं मोबाइल सिस्टम को सुदृढ़ करने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव से पहले इसे पूरी तरह ठीक कर लेने की कार्ययोजना पर पुलिस महकमा की वायरेस संचार इकाई जुटी हुई है और इससे जुड़े सभी पहलुओं को मूर्तरूप देने में जुटा हुआ है। राज्य के सभी शैडो जोन (बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र) की पहचान कर इन्हें ठीक करने की कवायद की जा रही है। राज्य के उन जिलों या प्रखंडों में शैडो जोन की पहचान करने के लिए सभी थानों को निर्देश दिया गया है। जिन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, वहां मोबाइल कंपनियों से बात करके टॉवर लगाने की पहल की जाएगी या पुलिस की वायरलेस प्रणाली विकसित करने को लेकर समुचित व्यवस्था की जाएगी।

Next Post

वोट चोरी के हाइड्रोजन बम लाएंगे राहुल

Mon Sep 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ‘एटम बम’ के बाद अब ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है.उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी’ का ‘हाइड्रोजन बम’ आने के बाद पीएम मोदी जनता को मुंह नहीं दिखा पाएंगे.राहुल गांधी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें