
गुप्त सूचना मिली कि बिहटा एवं मनेर थानाक्षेत्र में महाकाल गैंग के सदस्य द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी एवं सोशल मिडिया पर हथियारों के साथ विडियों/रिल्स बनाकर समाज में भय और दबदबा कायम करने की कोशिश करते है।उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा छापेमारी कर 02 रायफल,01 रायफल जैसा अन्य गन,01 रिवाल्वर,340 जिंदा कारतूस, करीब 5 लाख रुपए के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

