हीरो एशिया कप के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया की टीम

शनिवार सुबह मलेशिया की टीम प्रतिष्ठित हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के लिए राजगीर पहुंची। पिछली बार जकार्ता में हुए फाइनल में मलेशिया को कोरिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार कप्तान ने साफ कहा कि टीम जीतने के इरादे से आई है।

मरहान जलील ने कहा, “राजगीर आकर बेहद उत्साहित हूं। हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं और हम एक शानदार टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं। मेज़बान भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने प्रो लीग में कई शीर्ष टीमों के साथ खेला है और उनके पास बेहतरीन अनुभव और अंतरराष्ट्रीय हॉकी का एक्सपोज़र है।”

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा चैंपियन कोरिया भी इस टूर्नामेंट में देखने योग्य टीम होगी। “कोरिया भी मजबूत टीम है। इस साल हम उनके खिलाफ खेल चुके हैं और वे बेहद फिट और तेज नज़र आ रहे हैं। कुल मिलाकर हमारी कोशिश पहले सुपर 4 में पहुंचने की होगी,” जलील ने जोड़ा।टीम के मुख्य कोच सरजीत कुंदन ने गर्मजोशी भरे स्वागत पर खुशी जताते हुए कहा, “सबसे पहले तो हम इस शानदार स्वागत के लिए आभारी हैं।

हमें खुशी है कि हम समय से पहले यहां पहुंचे और कुछ वॉर्म-अप मैच भी खेल पाएंगे। हम एक युवा टीम हैं और हमारा लक्ष्य 2028 ओलंपिक और अगले साल के एशियाई खेलों की तैयारी करना है। हाल ही में हमने ऑस्ट्रेलिया और कोरिया का दौरा किया और अब सुल्तान अज़लान शाह टूर्नामेंट भी खेलना है। यहां हमारा मकसद अच्छा खेलना है। हम इस प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त टीम हैं और उम्मीद है कि पदक जीतेंगे।”

मलेशिया 29 अगस्त को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। मलेशिया पूल-बी में कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे के साथ है, जबकि पूल-ए में भारत, जापान, चीन और कज़ाख़स्तान शामिल हैं।मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

Next Post

पटना में हुये सड़क दुर्घटना में 08 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत

Sat Aug 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा में ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर में 08 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। सभी मृतक नालंदा जिले […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें