
बसंतपुर हत्याकांड, जो कि सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ था, में राजद नेता मिन्हाज खान की हत्या कर दी गई थी.पुलिस ने 3 घंटे के अंदर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है .मिन्हाज खान और राजा खान के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसके कारण यह हत्या हुई है . सूत्र के अनुसार राजा खान एक कुख्यात अपराधी है जिस पर कई मामले दर्ज हैं.अपराधियों ने मिन्हाज खान को सिर में 5 गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी .

