
नशे के कारोबार की रीढ़ तोड़ते हुए नवगछिया पुलिस ने सोमवार को नशे के कारोबार की रीढ़ तोड़ते हुए नवगछिया पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन कुख्यात तस्करों को करीब दो किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को बिहपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध आसाम एक्सप्रेस से दो संदिग्ध महिला तस्कर उतरी हैं और चार पहिया वाहन से नवगछिया की ओर जा रही हैं।सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित करते हुए अपनी अगुवाई में पुलिस टीम के साथ बिहपुर पावर सब स्टेशन के पास पहुंचे और वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।तलाशी के दौरान मणिपुर की रहने वाली दो महिला के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों में एक पुरुष भी है, जिसकी पहचान गौतम राय, निवासी सतीश नगर, थाना पसराहा, खगड़िया के रूप में हुई है।

