
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होना है, जिसके लिए भारतीय टीम का एलान अभी नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस महीने के तीसरे हफ्ते तक टीम की घोषणा हो जाएगी.भारतीय टीम के चयन में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन प्रमुख दावेदार हैं.सुदर्शन ने लगातार अच्छे प्रदर्शन से खुद को साबित किया है. टेस्ट कप्तान गिल और यशस्वी जायसवाल ने पिछले कुछ भारत के टी20 मैचों में नहीं खेला हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद उन्हें एक महीने का आराम मिला है. ऐसे में उनके एशिया कप में खेलने की पूरी संभावना है.

