
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में आज यानी मंगलवार को आखिरी सांस ली.वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. हालत बिगड़ने पर उन्हें 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जहाँ उनका निधन हो गया .उनके निधन से देश में शोक की लहर है.सत्यपाल मलिक मेघालय, गोवा, बिहार और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में राज्यपाल के पद पर रह चुके थे. मलिक ने जम्मू-कश्मीर के अंतिम पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में काम किया.

