बिहार की नौकरियों में डोमिसाइल नीति होगी लागू ,डोमिसाइल पर नीतीश कैबिनेट की मुहर

बिहार में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज एक और बड़ा ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की है। इसके लागू होने के बाद बिहार में अब शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में प्रदेश के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट के जरिए इसका ऐलान किया है। बिहार में काफी समय से सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग हो रही थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने आज पूरा कर दिया।

चुनावी साल में नीतीश सरकार ने एक बड़ा और बहुप्रतीक्षित निर्णय लेते हुए बिहार के युवाओं को शिक्षक नियुक्ति में प्राथमिकता देने की घोषणा की है. मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब बिहार में होने वाली शिक्षक बहाली में 84.4 प्रतिशत सीटें केवल राज्य के मूल निवासियों के लिए आरक्षित होंगी. इस फैसले को राज्य में युवा वर्ग की बड़ी जीत और बिहार फर्स्ट की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है.इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अपनी पोस्‍ट में कहा कि यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा. TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।

Next Post

बिहार बिधानसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह

Tue Aug 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email  पटना हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक और बाढ़ का बाहुबली अनंत सिंह को जमानत दे दी है. यह जमानत उन्हें सोनू-मोनू फायरिंग मामले में मिली है. सोनू की मां ने पंचमहला थाने में अनंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. अब अनंत सिंह […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें