
नवादा सदर अस्पताल बरसात में घुटने भर पानी भर गया है जिससे जनरल वार्ड एक्सरे लैब ओपीडी एवं जांच घर इत्यादि जगह पर पानी ही अपनी नजर आ रहा है .पानी की निकासी नहीं होने के कारण आए दिन बरसात में पूरा अस्पताल तालाब में तब्दील हो गया है . अस्पताल में भर्ती मरीज बेड पर रहने को मजबूर हैं बेड के नीचे पूरा भर पानी से भर गया है . भर्ती मरीजों ने बताया कि अस्पताल के दीवारों में करंट दौड़ रहा है जिससे झटका लगने का डर बना रहता है वही एक्स-रे रूम में पानी भर जाने के कारण एक्स-रे मशीन और उपकरण डूब गया है. जिससे आज और अगले कई दिनों तक एक्स-रे की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पाएगी .

