राजभवन परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री

राजभवन परिसर में राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय एवं राजभवन अतिथिगृह के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुये।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राजेन्द्र भवन, राज्यपाल सचिवालय एवं राजभवन अतिथिगृह के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, राज्यपाल के प्रधान सचिव आर०एल० चोंग्यू, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

मुख्यमंत्री ने 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Thu Jun 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें