
बाढ़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाढ़ अनुमंडल अस्पताल के तीन मंजिला ने भवन का उद्घाटन किया गया . इसका निर्माण में करीब 25 करोड रुपए की लागत आई है जिसमें अत्यधिक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा बाढ़ के बिल्हौर गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज, अथमलगोला के प्रखंड कार्यालय तथा कन्या छात्रावास का भी उद्घाटन किया. चारों योजनाओं से स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा.इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी और मोकामा विधायक नीलम देवी बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जानू मौजूद थे.

