
जीतन राम मांझी ने कहा की तेज प्रताप को पार्टी और परिवार निकालना से एक नाटक है. लालू प्रसाद का जब ऐश्वर्या की शादी हुई थी उस समय भी तेज प्रताप किसी लड़की के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे थे. यह जानते हुए भी तेज प्रताप की शादी किए.गलती ये हुई दूसरी बात शादी जब हुई मारपीट करके बेइज्जत करके घर से उऐश्वर्या को निकाला गया जो लड़की दारोगा प्रसाद राय की पोती थी , ऐसा जघन्य काम उस समय किया गया था लालू जी का जमीर कहा चला गया था. इसलिए हम इसे नाटक कहते है . अभी कोर्ट में कुछ फैसला आने वाला है संभवत ऐश्वर्या के पक्ष में होने वाला है. इस आशंका से प्रेरित होकर के उन्होंने एक रास्ता निकाला के जो भी उनके नाम से नामी बेनामी संपति है उसमें ज्यादा हिस्सा न मिले ऐश्वर्या का या ना ही मिले इसलिए उनको घर से परिवार से निकाल दिया गया है. जब फैसला आएगा तो कह दिया जाएगा किसके पास कुछ नहीं है,इसलिए ऐश्वर्या को कुछ नहीं मिलेगा.

