
पूर्णिया : पप्पू यादव ने कहा है की यहाँ के नेता, अधिकारी, मंत्री और माफिया को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है . उन्होंने बिना नाम लिए जदयू के महासचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा पर तंज करते हुए कहा कि डीएम रहते हुए पूर्णिया में करोड़ों की संपत्ति और जमीन अर्जित की और वह इसकी जांच करवाएंगे . उन्होंने दावा किया कि मेरे रहते ऐसे भू माफिया अधिकारी और भ्रष्टाचारियों को मिट्टी में मिला देंगे. उन्होंने बिहार पुलिस पर आरोप लगाया कि बिहार पुलिस गुंडा से भी बड़ा गुंडा बन गई है , और न सिर्फ लोगों की पिटाई कर रही है बल्कि हत्या भी करवाती है .उन्होंने ने कहा कि सत्ता और विपक्ष दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त है .किसी को जनता की समस्या से कुछ लेना देना नही है.

