बगहा :नाबालिग़ के साथ दरिंदगी के बाद पुलिस एक्शन में,आरोपी गिरफ्तार

बगहा : नाबालिग़ के साथ दरिंदगी के बाद पुलिस पूरी तरह से एक्शन मॉड में आ गईं है और गैंगरेप की शिकायत दर्ज़ क़र पुलिस नें आरोपियों कों धर दबोचा है. ख़ुद SDPO कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई तेज़ क़र दोषियों कों स्पीडी ट्रायल चलाकरआरोपियों को सज़ा दिलाने की तैयारी चल रही है.पूरी घटना उतर प्रदेश की सीमा पर स्थित धनहा थाना क्षेत्र की है जहाँ नाबालिग़ से हैवानियत के बाद पीड़िता कों मधुबनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उसकी हालत नाजुक थी लिहाजा उसे बेहतर उपचार के लिए GMCH बेतिया रेफर किया गया है. वहीं इस गैंग रेप के मामले में चार आरोपीयों कों पुलिस नें तत्काल गिरफ्तार क़र लिया है. पीड़िता का मेडिकल जाँच समेत न्यायालय में बयान के बाद कार्रवाई तेज़ करने की तैयारी चल रही है. शनिवार कों पीड़िता के साथ धनहा के एक गाँव में चार लोगों नें दुष्कर्म किया था .

मामले की गंभीरता कों देखते हुए SDPO कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में घटना की जाँच समेत घटना स्थल से FSL की टीम नें साक्ष्य इकट्ठा किये हैं औऱ अब धनहा थाना पुलिस केस दर्ज़ क़र नाबालिग़ कों इंसाफ़ दिलाने के लिए जुट गईं है SDPO कुमार देवेंद्र नें दावा किया है की दोषियों कों जल्द हीं न्यायालय से सख़्त सज़ा दिलाई जायेगी.नाबालिग़ के साथ इन चार वहसी दरिंदो नें हैवानियत की हदें जिस तरह पार किया है उससे अपनी जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रही नाबालिग की हालत अभी भी गंभीर बनी हुईं है. पुरे इलाके में इस घटना की लेकर लोगों में काफ़ी रोष है.

Next Post

दरभंगा : तालाब में युवक का गला कटा शव मिला

Tue May 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email दरभंगा : तालाब में एक युवक की गला कटा शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई .युवक की गला रेत कर हत्या की की गई है . थाने की पुलिस के साथ सिटी एसपी अशोक कुमार और FSL की टीम जांच में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें