जबरन शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवती की हत्या

पटना से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एसके पुरी थाना के आनंदपुरी इलाके के मनोरमा अपार्टमेंट के पीछे गली नंबर 3 में गुरुवार की रात प्रशिक्षु दरोगा की बहन की निर्मल हत्या कर दी गई. हत्या के पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई फिर गले पर धारदार हथियार से वार किया गया और उसके बाद घरेलू सिलेंडर का पाइप मुंह में डालकर आग लगा दी गई. मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी संजना सिंह 27 वर्षीय के रूप में हुई है जो पटना में 6 महीने से किराए के घर में रह रही थी.

संजना का भाई सौरभ सिंह प्रशिक्षु दरोगा है वह राजगीर प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहा है .इतनी बड़ी वारदात हो गई लेकिन मकान में रहने वाले अन्य लोगों को इस घटना के बारे में कुछ भी भनक तक नहीं लगी.अपराधी ने इस बड़ी घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गया, हालांकि मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में उसे शातिर अभियुक्त की तस्वीर भी कैद हुई है जो घटना के पहले मकान के अंदर प्रवेश किया और घटना को अंजाम मकान के बाहर निकलता हुआ दिख रहा है.पूरे परिवार के साथ मुजफ्फरपुर से पटना घटनास्थल के लिए रवाना हुए जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्होंने देखा की रूम के फर्श पर उनकी बहन शव पड़ा हुआ है उनके बहन के गर्दन पर धारदार हथियार से कई जगह वार किया हुआ था.

और गैस सिलेंडर के पाइप से उनके शरीर को जला दिया गया था. इसके बाद भाई सौरभ के द्वारा एसके पूरी थाने को सूचना दी . सूचना पर एसके पूरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई.मृतका के भाई प्रशिक्षु दरोगा सौरभ ने एसके पूरी थाने को लिखित आवेदन दिया है जिसमें उसने बताया है कि सूरज कुमार नाम का व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है उसी के द्वारा मेरी बहन की निर्मम हत्या की गई है . पुलिस मृतका के भाई के दिए गए आवेदन के अधार पर जांच कर रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा 20 पिंक बसों के परिचालन का लोकार्पण

Fri May 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुगम परिवहन हेतु महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 01 अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें