गोपालगंज : कार और ट्रक में भीषण टक्कर ,दो की मौत

गोपालगंज : आल्टो कार और ट्रक में भीषण टक्कर में दो की मौत .टक्कर से आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए . वही आल्टो कार में बैठे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयीऔर तीन महिलाये गम्भीर रूप से घायल हो गयी है.सभी घायलों को PMCH रेफर कर दिया गया है. घटना आज सुबह बैकुंठपुर थाना के दिघवा गाँव के समीप स्टेटहाइवे की है.मृतकों की पहचान जिले के टिकारी के जलालपुर गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा के दामाद सोनू शर्मा और यूपी पुलिस में तैनात गौरव राज के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. यूपी के पडरौना से आल्टो कार से सभी लोग गया जा रहे थे,तभी बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली गाँव के समीप तेजी से आ रहे ट्रक ने आल्टो कार में टक्कर मार दिया.जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कुछ दुरी पर घिसीटते से कार खाई में गिर गयी.इस घटना के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.

Next Post

हिरण्य पर्वत अब बनेगा नालंदा का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Mon May 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नालंदा के बिहार शरीफ स्थित हिरण्य पर्वत और इसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. सुनील […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें