दो दिवसीय सघन वाहन जांच में 747 अभियुक्त गिरफ्तार

अपराधियों की नकेल कसने के उद्देश्य से राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विगत 10 व 11 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक व अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्त्व चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में कुल 747 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 424 वैसे अभियुक्त भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट पहले से जारी किया जा चुका था। इस अभियान में पुलिस को कई अन्य सफलताएं हासिल हुई हैं।राज्य पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार वाहन जांच के क्रम में 51 हजार लीटर देसी, 1263 विदेशी और 30,145 लीटर जावा महुआ भी जब्त किये गए हैं।

साथ ही, शराब के नशे में धुत्त 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस को अपने इस अभियान में वाहनों की तलाशी के दौरान 600 ग्राम स्मैक और 54.45 किलो गांजा और 14 लीटर कफ सिरप बरामद करने में सफलता मिली है।अपने इस अभियान में पुलिस ने हथियारों के साथ चलने वाले अपराधियों के पास से सात हथियार और दो खोखे भी बरामद किये हैं। हथियारों की बरामदगी राजधानी पटना, भोजपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और अररिया से की गई है।

राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस अभियान के दौरान दो देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सघन समकालीन अभियान के दौरान राज्यभर में कुल 51 हजार, 225 वाहनों की तलाशी ली गई है। इन वाहन मालिकों पर कुल 98 लाख, 54 हजार, 100 रूपये का जुर्माना भी ठोंका गया है। इनमें कुल 76 वाहन ऐसे भी हैं, जिनकी पुलिस को तलाश थी। बताया जाता है कि इन वाहनों से पूर्व में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया है।

Next Post

बिहार में खादी लिख रहा रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय

Thu Aug 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बिहार में खादी एवं ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। खादी और ग्रामोद्योग न केवल परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यावरण अनुकूल उत्पादन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और आत्मनिर्भर भारत के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें