
नवादा : साईबर पुलिस ने जिले वारिसलीगंज थाना के बेलधा गांव से 5 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बजाज फाइनेंस के नाम पर विश्वास दिलाकर लोगो को ठगते थे.जिसे एसआईटी टीम द्वारा वारिसलीगंज थाना अंतर्गत बेलधा ग्राम से 5अपराधी को गिरफ्तार किया गया. इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी : शिवम कुमार उम्र 23 वर्ष, पिता श्यामसुन्दर सिंह, चंदन कुमार उम्र-27 वर्ष, पिता अभिमन्यु राउत, मुरारी कुमार उम्र 30 वर्ष, पिता उमेश सिंह, पिंटु राउत उम्र 34 वर्ष, पिता स्व० विनेश्वर राउत, कुमार गौरव उम्र 24 वर्ष, पिता सुबोध सिंह सभी ग्राम बेलधा थाना वारिसलीगंज जिला नवादा के निवासी हैं. अपराधियों के पास से 6 मोबाईल, 1किपैंड मोबाईल 2आधार कार्ड, 2एटीएम कार्ड 1पैन कार्ड 2 पासबुक 1ड्राइविंग लाइसेंस और बहुत सामान बरामद हुए हैं.

