नवादा :-24 घंटे के अंदर 33 फरार अपराधी हुए गिरफ्तार-एसपी

नवादा : पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि 04 मई 2025 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं, मद्य निषेध में 07 एवं अन्य गिरफ्तारी 26 कुल 33 गिरफ्तारियां हुई। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 57 लीटर महुआ शराब एवं 8.56 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वाहन जॉच के क्रम में कुल 712 वाहनों की जॉच की गयी है एवं फाईन की कुल राशि 01 लाख 53 हजार 500 रूपया वसूला गया है।
अन्य गिरफ्तारी अन्तर्गत तसला 02, चुलाई मशीन 01, गैस सिलेंडर 01 एवं महुआ शराब 1000 लीटर बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक, नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने एवं सजा दिलाने के लिए लगातार संकल्पित है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

Next Post

PK ने लालू यादव को दी खुली चुनौती

Mon May 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लालू जी में हिम्मत है तो तेजस्वी यादव के अलावा किसी और यादव को सीएम चेहरा घोषित करें। लालू जी को अपने परिवार से आगे कुछ नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि जिस तरह सूरज पूरब से […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें