
औरंगाबाद : रफीगंज के बाजार में हथियारबंद चार अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के CSP संचालक से दो लाख 80 हजार रुपए नकद और एक लैपटॉप लूटकर फरार हो गए .सभी अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और लूटपाट की करने के बाद कासमा की ओर भाग गए .CSP संचालक का नाम राजू कुमार रंजन है .उन्होंने बताया कि जब वह अपने CSP केंद्र पर आए, तो थोड़ी देर बाद रफीगंज की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग केंद्र पर पहुंचेऔर चारों अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल सटा दी और उनके बैग में रखे दो लाख 80 हजार रुपए और एक लैपटॉप लेकर फरार हो गए.पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी मिला है. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है .

