
नवादा : साइबर पुलिस ने कादिरगंज थाना क्षेत्र सेदो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है . साइबर थाना ने बताया कि ये साइबर फ़्रॉड के द्वारा अलग-अलग कूरियर कंपनी के डिलीवरी का विवरणी होता है और लोगों को डिलीवरी देने के नाम पर कॉल करते है तथा पता ठीक करने हेतु बात करते है और उन्हें पांच रूपये ऑनलाईन देने हेतु लिंक भेजते है, उसके बाद Helpdesk.apk फाईल भेजकर उनको इसको खोलकर पता भरने बोलते है और ये खोलने पर फोन हैक हो जाता है, जिसके बाद लोगो से साईबर ठगी का कार्य करते है, इनके फोन में बहुत सारे हैक करने वाले app फाईल मिले है.गिरफ्तार साइबर ठगो की पहचान गौतम कुमार उम्र 26 वर्ष पिता स्व० उदय चौहान , शिव कुमार प्रसाद उम्र 37 वर्ष पे० स्व० रामचन्द्र प्रसाद के रूप में किया गया है .

