
गयाजी : जंक्शन पर रेल पुलिस ने दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुओं को बरामद किया है. रेल पुलिस के अनुसार, दून एक्सप्रेस के कोच नंबर S-3 से पांच पिट्ठू बैग और एक झोले में छुपाकर रखे गए कछुओं को जब्त किया गया है . सभी कछुए जीवित अवस्था में पाए गए है उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है .बरामद किए गए कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है. कार्रवाई के बाद सभी कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है.हालांकि, इस पूरे मामले में किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है .बताया जा रहा है कि कछुआ तस्कर आम यात्रियों के बीच इस तरह घुल-मिल जाते हैं कि उनकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है.रेल पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

